रचनात्मकता के रंगों से महका डायट, मंच पर छाए शिक्षक

Wednesday, November 19, 2025 - 21:58
Updated: 11 months ago
0
रचनात्मकता के रंगों से महका डायट, मंच पर छाए शिक्षक

फतेहपुर (आरएनआई) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। प्राचार्या/उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता व नोडल प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव का उद्देश्य शिक्षकों व प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

चित्रकला, क्राफ्ट प्रदर्शनी, वाल पेंटिंग, पपेट शो, अभिनव रंगमंच और लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। चित्रकला व मूर्ति कला में संध्या गौतम (प्रथम), अवंतिका बाजपेई (द्वितीय), सृष्टि उमराव (तृतीय) रहीं। क्राफ्ट में गर्विता सिंह (प्रथम), हनुमंत प्रताप सिंह (द्वितीय), शिप्रा सिंह (तृतीय) ने बाजी मारी। संगीत एवं काव्य पाठ में ज्योति द्विवेदी प्रथम, प्रीति मिश्रा व सुधांशु श्रीवास्तव संयुक्त द्वितीय तथा कमलेश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। पपेट प्रतियोगिता में मालिनी श्रीवास्तव प्रथम, रितु केसरवानी द्वितीय और विनय प्रताप सिंह तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. रमेश कुमार सोनकर, डॉ. संतोष बिंद व सारिका कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजन रचनात्मक सोच और प्रस्तुतीकरण कौशल को नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शाइस्ता इकबाल ने किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। नोडल प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने महोत्सव का सफल समापन कराया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User