सपा मजदूर सभा संगठन का हुआ विस्तार, रवि सिंह को खागा विधानसभा अध्यक्ष व वीर प्रताप को बनाया जिला सचिव

Saturday, August 2, 2025 - 19:29
Updated: 1 year ago
0
सपा मजदूर सभा संगठन का हुआ विस्तार, रवि सिंह को खागा विधानसभा अध्यक्ष व वीर प्रताप को बनाया जिला सचिव

फतेहपुर (आरएनआई) समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपा मजदूर सभा की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शिरकत की। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीमाली ने बताया कि संगठन में रवि सिंह यादव को खागा विधानसभा अध्यक्ष व वीर प्रताप सिंह को मजदूर सभा का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। दोनों मनोनीत पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि समेत सपा जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर व मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर काम करें। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। सपा की नीतियों एवं रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने काम करें। जिससे आगामी 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर जिला महासचिव चैधरी मंजर यार, जगदीश सिंह एडवोकेट, मनोज यादव, वीरेन्द्र यादव, धर्मपाल पटेल, कमलेश वर्मा, नरेश कोरी, मजदूर सभा के खागा नगर अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मनोज लोधी, सुहैल अहमद हेमू, वीरेन्द्र यादव, आशीष नामदेव भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User