सद्दाम नगर के युवाओं ने किया शरबत वितरण

Friday, June 13, 2025 - 22:20
Updated: 1 year ago
0
सद्दाम नगर के युवाओं ने किया शरबत वितरण

हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) भीषण गर्मी में जहां एक ओर जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। वहीं राहगीरों के लिए भी एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि लू के थपेड़ों से राहगीरों की हालत खराब हो रही है। ऐसी स्थिति में सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार व्यस्त मार्गों में शरबत, नींबू-पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में हथगाम नगर पंचायत के मोहल्ला सद्दाम नगर के लोगों की ओर से शहीद स्मारक के समीप सलीम की पान की दुकान के पास नींबू युक्त शरबत का इंतजाम किया गया। जिसमें शुक्रवार को सैकड़ों राहगीरों ने शरबत पीकर राहत की सांस ली। सद्दाम नगर के लोगों ने हसरत मोहानी जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य हफीजुल हसन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने राहगीरों से गुजारिश करते हुए उन्हें रोक कर शरबत पिलाने का कार्य किया। नींबू युक्त ठंडा शरबत पीकर लोगों ने भीषण गर्मी में राहत महसूस की। इस मौके पर मोहम्मद अरबाज, सद्दाम पान वाले, मोहम्मद तुफैल, बबलू बाबा, पप्पू, मोहम्मद अहमद गोगा, अब्दुल रहमान, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद चांद, मोहम्मद सलीम, वहीदुल हसन, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद वसीम, गुफरान फर्नीचर, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद कफील, मोहम्मद कलीम आदि ने सहयोग किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User