अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का शुभारंभ, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सहायक श्रमायुक्त ने हरी झण्डी दिखा किया रवाना

Jun 13, 2025 - 22:20
Jun 13, 2025 - 22:44
 0  54
अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का शुभारंभ, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सहायक श्रमायुक्त ने हरी झण्डी दिखा किया रवाना

फतेहपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार श्रम विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर साप्ताहिक जागरूकता गतिविधि अभियान का शुभारंभ जागरूकता रैली से किया गया। श्रम विभाग की निकाली गई बालश्रम उन्मूलन जागरूकता रैली को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू व सहायक श्रमायुक्त लालाराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जनपद में दिनों दिन बाल श्रमिक बढ़ते जा रहे हैं व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, ढाबा, मैरिज हॉल में शादियों के समय बाल श्रमिक देखे जा रहे हैं। जिन बच्चों को स्कूल में होना चाहिए वह बच्चे चंद पैसों के लिए इन प्रतिष्ठानों में काम करते हैं। कई बार रेस्क्यू अभियानों में बच्चों को रेस्क्यू तो किया जाता है, लेकिन पुनर्वासन की कुछ अच्छी व्यवस्था न होने के कारण बच्चा पुनः उन्हें कामों में लग जाता है। यह जनपद के लिए एक बड़ी समस्या है और इस समस्या को जिला प्रशासन, व्यापारिक प्रतिष्ठान, व्यापार मंडल, स्वयं सेवी संगठन, जनप्रतिनिधि, आम जनमानस मिलकर ही समाधान निकाल सकते हैं। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह 12 जून से लेकर 17 जून तक दिवसवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें मुख्यतः जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टर, बैनर आदि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली में बाल कल्याण समिति के सदस्य रामकृष्ण पांडेय, कल्पना मिश्रा, अपर्णा पांडेय, चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वय नीरू पाठक, परामर्शदाता अंकित जायसवाल, बाल संरक्षण अधिकारी सविता विश्वकर्मा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी धीरेंद्र अवस्थी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य कैलाश नाथ मिश्रा, मांडवी दीक्षित, दत्तक ग्रहण इकाई की प्रभारी नीतू, श्रम परिवर्तन अधिकारी विनीत कुमार त्रिपाठी, मनीष कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी संदीप श्रीवास्तव व अकाउंटेंट अनुराग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0