संसद मानसून सत्र का 13वां दिन: राज्यसभा में संजय सिंह ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव
नई दिल्ली (आरएनआई) संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 13वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी जबरदस्त हंगामा होने के आसार हैं। लोकसभा और राज्यसभा में सरकार आज किन मुद्दों पर सवालों के जवाब देगी?
लोकसभा में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक न्यायाधीश की नियुक्ति पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने इसके लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। मुद्दे का उल्लेख करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, न्यायाधीश पहले एक प्रमुख राजनीतिक दल के प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं।उन्होंने न्यायाधीश की निष्पक्षता और स्वतंत्रता के बारे में चिंता का इजहार करते हुए अहम मुद्दे पर चर्चा की मांग की है।
संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की अवधि को छोड़ दिया जाए तो बीते 12 दिनों में संसदीय कार्यवाही का अधिकांश हिस्सा लोकसभा और राज्यसभा में शोरशराबे और विपक्षी दलों के उग्र प्रदर्शन के कारण बाधित हुआ। आज 13वें दिन की कार्यवाही से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शिक्षा और परीक्षा के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने एसएससी फेज 13 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और उसके कारण छात्रों पर होने वाले प्रभावों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में नोटिस दिया है।
संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा जारी रहने के आसार हैं। बिहार में चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अलावा अब सांसद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) फेज 13 की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मुद्दे पर भी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। राज्यसभा के वेल में सीआईएसएफ कर्मियों के कथित प्रवेश का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा में जारी हंगामे के बीच सरकार अब विधायी कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। बिल पारित कराने के प्रयासों के तहत सरकार कथित तौर पर गतिरोध खत्म करने के प्रयास भी कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



