इंटरनेट और दोस्तो की मदद से बने आईपीएस अफसर मानव मोदी

Aug 6, 2025 - 13:43
Aug 6, 2025 - 13:44
 0  891
इंटरनेट और दोस्तो की मदद से बने आईपीएस अफसर मानव मोदी

गुना (आरएनआई) यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 के सेवा आवंटन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें गुना जिले के मानव पिता जितेन्द्र जैन मोदी को भारतीय पुलिस सेवा आवंटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके पूर्व गत वर्ष भी मानव यूपीएससी में चयनित हो चुके थे जिसमें उन्हें आयकर विभाग में अधिकारी की नियुक्ति प्रशिक्षण उपरांत नागपुर में मिली थी। लेकिन आगे पढ़ाई करने के लिए उन्होंने एक साल की लीव लिया और अब यूपीएससी में रैंक सुधारकर उनकी आईपीएस की नियुक्ति होगी।

इस मौके पर मानव ने बताया कि उनकी स्कूली पढ़ार्ई भी शहर के क्राइस्ट स्कूल से हुई। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। मानव ने बताया कि उन्होंने खुद ही पढ़ाई की। कहीं भी कोचिंग नहीं ली। उन्होंने बताया कि इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री और दोस्तों की मदद से तैयारी की। मानव ने बताया कि यह एक सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्व. दादाजी, माता-पिता, मित्रों एवं गुरूजनों को दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0