संदिग्ध अवस्था में महिला ने लगायी फांसी, मृतका के पिता ने ससुरालीजनो पर लगाया हत्या का आरोप

Friday, June 13, 2025 - 22:31
Updated: 1 year ago
0
संदिग्ध अवस्था में महिला ने लगायी फांसी, मृतका के पिता ने ससुरालीजनो पर लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर (आरएनआई) बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नहरामऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। वहीं मृतका के पिता ने ससुराली जनो पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसर जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिन्दौर गांव निवासी रामप्रकाश ने अपनी पुत्री सुधा देवी की शादी चार वर्ष पूर्व राम प्रताप का पुत्र अनिल निषाद के साथ की थी। गुरूवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता रामप्रकाश ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताडित करते थे। वहीं दामाद शराब पीने का आदी था। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। मृतका के पिता ने बताया कि ससुर व पति पुलिस हिरासत में है जबकि पिता की तहरीर में नन्द मामता, अर्चना, सास सन्तो, देवरानी सुनैना व उसका पति सुनील के खिलाफ तरहीर दी है। 


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User