कारखाने में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Friday, June 13, 2025 - 22:30
Updated: 1 year ago
0
कारखाने में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के एआरटीओ के सामने गैरेज में 28 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री का फांसी पर शव लटका पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सोहदमऊ गांव निवासी इनैतउल्ला का पुत्र सलमान एआरटीओ के सामने फैजान बाडी मेकर के यहां वेल्डिंग का काम करता था। बताते हैं कि आज सुबह उसका शव कारखाने में ही फांसी पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनो ने बताया कि सलमान 13 जनवरी 2025 को फैजान बाडी मेकर यहां वेल्डिंग का काम करने के लिए आया था और कारखाने में अकेले ही रहता था। बकरीद की छुट्टी के बाद गुरूवार की शाम को ही कारखाने आया था और सुबह उसका फांसी पर लटका शव मिला वहीं पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User