संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में गरजे कांग्रेसी: “एकजुट होकर नाटकबाज सरकार को उखाड़ फेंको”

Sep 3, 2025 - 20:06
Sep 3, 2025 - 20:10
 0  162
संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में गरजे कांग्रेसी: “एकजुट होकर नाटकबाज सरकार को उखाड़ फेंको”

फतेहपुर (आरएनआई) संगठन को अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से चल रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा हेतु जिला कांग्रेस कार्यालय पृथ्वीपुरम में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

आयोजन में जिले भर से आए ब्लॉक व नगर अध्यक्षों ने अपनी प्रगति प्रस्तुत कर संगठन मजबूती हेतु अपने विचार रखे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज देश भाजपा की गंदी और ओछी राजनीति को धिक्कार रहा है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में खुले मंच से जिस प्रकार मोदी ने राहुल गांधी की मां को अति घृणित शब्दों से नवाजा है। उन्हें इसका पश्चाताप करना चाहिए। अभी तो कांग्रेस के मंच का सहारा लेकर उन्हीं के कार्यकर्ता ने उन्हें गाली दी है। भविष्य में और भी बदतर स्थिति आने वाली है। पहले तो वो अपने को नानबायोजिकल पैदा होने की बात कह कर खुद अपनी मां को नकार दिया तो अब किस बात का नाटक कर रहे हैं। बैठक में उपस्थित शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर नाटकबाज सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता से एवं बिहार में हार के सपनो से मोदी व पूरी भाजपा अर्धविक्षिप्त हो गई है। अब उनके पास कांग्रेस को गाली देने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है परंतु कांग्रेसी कार्यकर्ता हर स्थिति से लोकतांत्रिक ढंग से निपटने को तैयार है। आयोजन में राजेंद्र शुक्ला, राजू लोधी, माधुरी रावत, उदित अवस्थी, ओम प्रकाश गिहार, कलीम उल्ला आदि ने भी भाजपा की गाली बाज नीति का कड़ा विरोध करते हुए मोदी को सद्बुद्धि प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। इसके पहले प्रातः दस बजे शहर कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय लोक पति त्रिपाठी की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आरिफ गुड्डा ने स्व. लोकपति त्रिपाठी के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युग पुरुष करार दिया। इस मौके पर फजलुर्रहमान, सैयद शहाब अली, चैधरी मोइन राईन, आदित्य श्रीवास्तव, मो. हफीज, अजय बच्चा, शकीला बानो, अमित श्रीवास्तव, सलीम खान, नौशाद अहमद, शब्बीर अहमद, हम्माद हुसैन, अब्दुल रज्जाक, निजामुद्दीन, मो. रमजान, नसीम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0