श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, उत्तर प्रदेश के 11 जनपदों में होगा "हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन" का आयोजन

राजेश श्रीवास्तव

Tuesday, June 23, 2026 - 16:27
0
श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, उत्तर प्रदेश के 11 जनपदों में होगा "हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन" का आयोजन

नई दिल्ली (आरएनआई) श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के जगद्गुरु एवं सनातन सम्राट, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संत महासभा एवं श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के संस्थापक अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की अध्यक्षता में आज हिंदू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली में संत महासभा द्वारा संचालित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के ध्यान एवं पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सनातन धर्म, हिंदुत्व, राष्ट्र रक्षा, गौ रक्षा, संत रक्षा, मठ-मंदिर रक्षा तथा सामाजिक समरसता हेतु संकल्प दिलाया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिंदुत्व, सनातन धर्म, राष्ट्र निर्माण, युवाओं की भूमिका, समाज संगठन, संतों की सुरक्षा तथा मठ-मंदिरों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि उत्तर प्रदेश के 11 जनपदों में "हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन" आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में देशभर के संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध नागरिकों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को विशिष्ट अथवा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकेगा।

सम्मेलन से पूर्व होगा "सहभोज एवं जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का आशीर्वाद कार्यक्रम"

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन से पूर्व परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक "सहभोज आशीर्वाद कार्यक्रम" आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कायस्थ समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोग एकत्र होकर सनातन धर्म, हिंदुत्व, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण एवं हिंदू स्वाभिमान के विषयों पर चिंतन-मनन करेंगे तथा पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

उत्तर प्रदेश हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन

श्री चित्रगुप्त अखाड़ा द्वारा उत्तर प्रदेश में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलनों के सफल आयोजन हेतु तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की गई। समिति में—

1. श्री कुमार नारायण जी (उत्तर प्रदेश प्रभारी)

2. श्री स्वप्निल श्रीवास्तव जी (राष्ट्रीय सचेतक, श्री चित्रगुप्त अखाड़ा)

3. श्री राजेश श्रीवास्तव "बच्चा भैया" जी (प्रदेश अध्यक्ष, श्री चित्रगुप्त अखाड़ा, उत्तर प्रदेश)

को विशेष दायित्व सौंपा गया है।

इच्छुक व्यक्ति, संगठन अथवा क्षेत्रीय समितियाँ कार्यक्रम आयोजन के संबंध में उक्त समिति से संपर्क करेंगी। आवश्यकता अनुसार पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के निर्देशानुसार अन्य कार्यकर्ताओं को भी समिति में जोड़ा जाएगा।

प्रथम चरण के घोषित कार्यक्रम

बैठक में प्रथम चरण के कार्यक्रमों की निम्न तिथियाँ घोषित की गईं—

2 अक्टूबर 2026 – प्रयागराज

(आयोजक: श्री कुमार नारायण जी)

3 अक्टूबर 2026 – मिर्जापुर

(आयोजक: श्री स्वप्निल श्रीवास्तव जी)

4 अक्टूबर 2026 – जौनपुर

(आयोजक: श्री राजेश श्रीवास्तव "बच्चा भैया" जी)

2 अक्टूबर, लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर प्रयागराज से हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन श्रृंखला का शुभारंभ होगा, जो आगे उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में निरंतर आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन के प्रमुख विषय

हिंदू स्वाभिमान सम्मेलनों में निम्न विषयों पर चर्चा एवं प्रस्ताव पारित किए जाएंगे—

राष्ट्र रक्षा,धर्म रक्षा,गौ रक्षा,मठ-मंदिर रक्षा,संत सुरक्षा,हिंदू युवाओं के रोजगार के अवसर,हिंदू युवतियों की सुरक्षा,समाज में बढ़ती कुरीतियों एवं षड्यंत्रों पर विचार,सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता,समाज सेवा करने वाले व्यक्तियों को सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व,

इन विषयों पर जनजागरण कर आवश्यक होने पर सरकार के समक्ष सुझाव एवं मांगें भी रखी जाएंगी एवं सभी राजनीतिक पार्टियों को संदेश भी दिया जाएगा,व्यापक जनजागरण अभियान चलेगा

सम्मेलनों से पूर्व स्थानीय स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत—

सनातन धर्म ध्वज यात्राएं,पदयात्राएं

संत सम्मेलन,हिंदुत्ववादी एवं सामाजिक संगठनों की बैठकें

जनजागरण कार्यक्रम

आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में हिंदू स्वाभिमान एवं सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इन कार्यक्रमों में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के साथ-साथ अखिल भारत हिंदू महासभा, संत महासभा तथा विभिन्न स्थानीय हिंदुत्ववादी एवं सामाजिक-धार्मिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण नियुक्ति

बैठक में प्रयागराज निवासी श्री कुमार नारायण जी को श्री चित्रगुप्त अखाड़ा का उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान एवं जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

साथ ही श्री स्वप्निल श्रीवास्तव जी राष्ट्रीय सचेतक एवं श्री राजेश श्रीवास्तव "बच्चा भैया" उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को भी उत्तर प्रदेश में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलनों के सफल संचालन की विशेष जिम्मेदारी प्रदान की गई।

बैठक का समापन

बैठक में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने सभी को सम्मानस्वरूप पटका पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने देशी बेल के शरबत एवं प्रसाद का सेवन किया तथा सनातन धर्म, हिंदू समाज एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के समापन अवसर पर परम पूज्य जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में उपस्थित सभी संतों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो", "भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की जय", "सनातन धर्म की जय", "भारत माता की जय" तथा "हिंदू एकता की जय " के गगनभेदी उद्घोष किए। संपूर्ण सभागार सनातन चेतना, राष्ट्रभक्ति एवं हिंदू स्वाभिमान के नारों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र, धर्म, समाज एवं संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया तथा पूज्य गुरुदेव स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User