श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन

Wednesday, September 27, 2023 - 20:16
Updated: 3 years ago
0
श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन

शाहजहांपुर महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन नवदिवसीय रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में मनाया गया प्रतिदिन पूजा आरती के उपरांत समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए आज श्री गणेश जी के आयोजन अंतर्गत आवाहित नवग्रहों आदि का विसर्जन उपरांत श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा रामचरण लाल धर्मशाला से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई गर्रा घाट तक जाएगी जहां पर आचार्य पंडित हरकेश शुक्ला के द्वारा पूजा अर्चना करके मूर्ति जल में प्रवाहित की जाएगी शोभा यात्रा आयोजन स्थल से 4:30 बजे बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में रथो पर सुसज्जित श्री गणेश भगवान शंकर पार्वती हनुमान जी दुर्गा जी श्री राम जी आदि देव स्वरूप झांकियां आकर्षण का केंद्र रही जगह-जगह पर मटकी प्रतियोगिता समिति द्वारा आयोजित की गई जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने मटकी फोड़ कर धूम मचा दी समिति द्वारा उनको सम्मानित किया गया श्रद्धालु भक्तगणों ने जगह-जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत किया बच्चों ने  डीजे पर नृत्य करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। नो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर निगम और पत्रकार बंधुओ का जो अद्भुत सहयोग प्राप्त हुआ समिति उनके सहयोग के लिए सदैव आभारी रहेगी इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजक नीरज वाजपेयी अनिल कदम अर्जुन सूर्यवंशी सुदामा शिंदे अक्षय कदम योगेश कदम आशीष गुप्ता पिंटू हर्षित गुप्ता वंदना कम नंदा सूर्यवंशी नंदा शिंदे आशुतोष अग्निहोत्री आदि का सहयोग रहा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User