धान क्रय में गड़ीबड़ी करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगीः डीएम

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु शासन द्वारा धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2183/- रू0 प्रति कुन्टल एवं धान ग्रेड-ए का 2203/-रू0 प्रति कुन्टल घोषित/निर्धारित, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान खरीद के सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Wednesday, September 27, 2023 - 20:15
Updated: 3 years ago
0
धान क्रय में गड़ीबड़ी करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगीः डीएम
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान क्रय/ई-पॉप डिवाइस पर केन्द्र प्रभारियों की कार्यशाला एवं धान खरीद के सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कें दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि समस्त केन्द्र प्रभारी 30.09.2022 तक समस्त तैयारिया पूर्ण कराते हुये प्रमाण पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भी निर्देशित किया कि तैयारियों के सम्बन्ध में सभी केन्द्रो से प्रमाण पत्र प्राप्त कर समय से प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने यह निर्देश दिये कि समस्त क्रय केन्द्रो पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्रय कार्य कराया जाये किसी भी प्रकार की गड़बडी करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि क्रय केन्द्रो का औचक निरीक्षण किये जाने हेतु टीमें गठित कर दी गयी है जो समय-समय पर क्रय केन्द्रो का औचक निरीक्षण करेंगी, इस दौरान यदि कोई भी अनियमितता पाई जाती है तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी उत्तरदायी होगें।
जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों एवं संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्रय केन्द्रो पर आने वाले किसानो से बेहतर व्यवहार किया जाये तथा किसानों को आवश्यक सुविधाएं एवं जानकारियां उपलब्ध करायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश में उल्लिखित निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। सभी क्रय केन्द्रो पर सत्यापित कांटा बांट, नमी मापक यंत्र आदि उपकरणों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करायी जाये। साथ ही उन्होने रोजा मंण्डी में ट्रफिक व्यवस्था में सुधार करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा ट्राफिक इंस्पेक्टर को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्रो पर सूचनाओं की वालपेटिंग कराये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी केन्द्रो पर सम्बन्धित अधिकारीयों के नं0 अवश्य प्रदर्शित किये जाये। केन्द्र पर किसानों के बैठने, पानी इत्यादि अवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि कृषक बंधु अपना धान साफ सुथरा एवं सुखाकर मानक के अनुरूप निर्धारित तिथि को केन्द्र पर लाकर विक्रय करते हुये लाभकारी मूल्य प्राप्त कर सकते है। 
बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्री राकेश मोहन पाण्डेय ने बताया कि 01 अक्टूबर, 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक धान क्रय किया जायेगा। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु शासन द्वारा धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2183/- रू0 प्रति कुन्टल एवं धान ग्रेड-ए का 2203/-रू0 प्रति कुन्टल घोषित/निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला खरीद अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन को नामित किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत गत वर्ष के सापेक्ष अनुमोदित धान क्रय केंद्र पूर्व स्वीकृत 152 क्रय केन्द्रो पर केंद्र प्रभारियों की तैनाती की जा चुकी है शेष नव स्वीकृत 50 क्रय केन्द्रों पर प्रभारी तैनाती प्रक्रिया में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User