सुलतानपुर: श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कलान में आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों का सुजुकी मोटर्स में चयन

Friday, May 17, 2024 - 15:50
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कलान में आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों का सुजुकी मोटर्स में चयन

सुलतानपुर (आरएनआई) जनपद के पूर्वांचल छोर पर स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाला संस्थान श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कलान के अंतर्गत विश्वनाथ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को संस्थान परिसर में आयोजित रोजगार मेले में सुजुकी मोटर हंसलपुर गुजरात की कंपनी ने अपने यहां रोजगार देने के निमित्त विद्यार्थियों का चयन किया। सुजुकी मोटर्स ने 291 विद्यार्थियों में से अपने यहां रोजगार देने लिए बच्चों का चयन किया। कंपनी के चयन से खुश होकर के बच्चों के अभिभावक व  छात्रों ने खुशी जाहिर किया। रोजगार मेले में उपस्थित संस्थान के संस्थापक प्रबंधक भोलानाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के अंदर उपस्थित प्रतिभा को निखारने के लिए संस्थान सदैव प्रयत्नशील रहेगा। हमारा संस्थान श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा से लेकर के अन्य शिक्षा के माध्यम से छात्र व छात्राओं को देश व समाज के लिए निखारा जाता है। हमारा संस्थान अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। इस मौके पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, विश्वनाथ महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ वेद प्रकाश सिंह, प्लेसमेंट प्रभारी अयोध्या मंडल एच एन शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार सिंह, आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य वैभव प्रताप सिंह सहित सुजुकी मोटर्स के अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User