युवक को जाल में फंसाकर बंधक बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, शातिर अपराधी की पत्नी है मुख्य आरोपी, पहुंची जेल

Friday, May 17, 2024 - 14:51
Updated: 2 years ago
0
युवक को जाल में फंसाकर बंधक बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, शातिर अपराधी की पत्नी है मुख्य आरोपी, पहुंची जेल

छतरपुर (आरएनआई) छतरपुर जिले के नौगांव नगर के एक आदतन अपराधी की पत्नी सहित दो महिलाओं के द्वारा युवक को अपने जाल में फंसाकर न केवल उसके पैसे छीने जाने बल्कि उसे जाने से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद महज 24 घंटे में ही पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक 15 मई को गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलका निवासी अमित पाठक उम्र 36 वर्ष ने नौगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि नौगांव की रहने वाली 22 वर्षीय पूजा राजा बुन्देला से उसकी फोन पर बात होती थी। 15 मई की दोपहर करीब 1 बजे पूजा ने उसे मिलने के लिए नगर के बेलाताल मार्ग पर संजय दाल मिल के पास स्थित एक घर में बुलाया था। जब अमित संबंधित मकान में पहुंचा तो पूजा उसे घर के एक कमरे में ले गई जहां रेखा पुत्री चेतराम यादव उम्र 23 वर्ष निवासी वीरेन्द्र कॉलोनी नौगांव, आदतन अपराधी भूपेंद्र सिंह सहित दो अन्य लोग बैठे हुए थे। कमरे में घुसते ही सभी ने मिलकर अमित को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर दो लाख रुपए की मांग करने लगे। किसी तरह अमित उक्त लोगों को 8 हजार रुपए और अपना मोबाइल देकर वहां से निकला और थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अमित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु की जिसमें सामने आया कि अमित को बुलाने वाली पूजा राजा बुंदेला शातिर अपराधी भूपेन्द्र सिंह की पत्नी है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। 

गुरूवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूजा राजा बुन्देला और रेखा यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेजा गया है। 

नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पूजा राजा बुन्देला के विरुद्ध थाने में पहले से मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है। उसका पति भूपेंद्र सिंह भी आदतन अपराधी है, जिस पर दुष्कर्म, चोरी, अवैध हथियार रखने, जुआ अधिनियम, अवैध वसूली और मारपीट के मामले दर्ज हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User