श्रावण मास की तैयारियों को लेकर समिति ने की बैठक

बांके बिहारी प्रांगण के नर्मदेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक व रूद्राभिषेक, मंदिर व्यवस्था को संभालने के लिए गठित होगी 21 सदस्यीय टीम। 

Thursday, July 3, 2025 - 19:18
Updated: 1 year ago
0
श्रावण मास की तैयारियों को लेकर समिति ने की बैठक

फतेहपुर (आरएनआई) बांके बिहारी सेवा समिति ने सिद्धपीठ बांके बिहारी मंदिर शांतीनगर में बैठक की। जिसमें मुख्य सेवादार प्रदीप गर्ग ने आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास की तैयारी को लेकर कई बिंदु पर चर्चा की। जिसमें बांके बिहारी समिति के प्रांगण में अत्यंत प्राचीन मंदिर नर्मदेश्वर शिव विराजमान मंदिर है। इस वजह से यहां पर काफी महिलाओं द्वारा जलाभिषेक रुद्राभिषेक कार्य किया जाता है। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि विद्वानों द्वारा निःशुल्क एक माह निरंतर रुद्राभिषेक कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसका कोई भी शुल्क किसी से भी नहीं लिया जाएगा। मंदिर के आचार्य  आशीष द्वारा पूरे माह पूजा कराई जाएगी। व्यवस्था में 21 सदस्यीय टीम बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा मंदिर व्यवस्था को संभालने के लिए बनाएं। ताकि किसी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नर्मदेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम भक्तों द्वारा हर सोमवार को प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया जाएगा। यह मंदिर प्रशासन के स्वामित्व में है और बांके बिहारी सेवा समिति और समस्त समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर इस प्रांगण में नर्मदेश्वर मंदिर सावन मास में कार्यक्रम किया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य पुजारी आशीष दीक्षित, कालीशंकर श्रीवास्तव, अमित शरण बॉबी, अभय गुप्ता, अनिल सिंह गौतम, कमल सिंह, अमित सोनी, रवि तिवारी, प्रमोद गुप्ता, रमेश चंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User