शिवपुरी पुलिस की बुजुर्ग आदिवासी पर बर्बरता

Wednesday, August 7, 2024 - 18:43
Updated: 2 years ago
0

शिवपुरी (आरएनआई) शिवपुरी जिले के खनियाधाना इलाके में आदिवासियों के साथ पुलिस की बर्बरता की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक ASI रैंक का पुलिसकर्मी बुजुर्ग आदिवासी रामचरण पुत्र जुरौआ निवासी बुकर्रा को गालियाँ देते और अत्याचार करते हुए देखा जा सकता है।

सहरिया क्रांति के संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजय बेचैन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना आदिवासियों के प्रति पुलिस की बढ़ती बर्बरता का उदाहरण है। पिछोर अनुविभाग में दबंगों के कहने पर आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएँ आम हो गई हैं, जो सामाजिक न्याय और मानवाधिकार के सिद्धांतों के खिलाफ है।

इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है और लोगों ने पुलिस की इस अमानवीयता के खिलाफ विरोध जताया है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User