होटल में लगी लाखों की विद्युत केबल चोरी कर ले गए चोर, मामला दर्ज

Wednesday, August 7, 2024 - 20:57
Updated: 2 years ago
0
होटल में लगी लाखों की विद्युत केबल चोरी कर ले गए चोर, मामला दर्ज

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के संत नगर के सीहोर नाके के पास बन रहे एक होटल में बीती रात चोर 12 बजे दाखिल हुए और सुबह 6 बजे यहां से निकले। इस बीच चोरों ने होटल में लग रही लाइट की केबल को पूरे तरीके से काट दिया और बोरी में भर कर ले गए।

क्या है पूरा मामला

होटल के मालिक राम पारदासानी ने बताया कि संत नगर के सीहोर नाके पर वे एक होटल बना रहे है, होटल में कुछ दिन पहले ही लाइटे, कैमरों के लिए अंडर ग्राउंड केबिल बिछाई गई थी, मंगलवार-बुधवार की सुबह चोर इस होटल मे बाहर लगी बलियों के सहारे अंदर दाखिल हुए और यहां पर लगे लाइट के वायर जिसकी कीमत लाखों रूपये में बताई जा रही है, उसे चुरा कर ले गए। चोर बड़े-बड़े टुकड़े काट कर ले गए है, जिससे बची हुई केबल किसी भी काम की नहीं बची हुई है, पारदासानी ने इसकी शिकायत बैरागढ़ थाने में चोरों को पकड़ने की मांग की है।

आखिर कब रूकेगी चोरियां

इधर आए दिन हो रही चोरियों से लोग भय के वातावरण में है। विगत दिनों ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एसीपी को एक ज्ञापन भी दिया था। ज्ञापन देने वाले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारन ने बताया कि संत नगर में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है,हम वरिष्ठ अधिकारियों से मिले है, लेकिन कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। आने वाले दिनों में कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल धरना देगा और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाऐ इसकी मांग करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User