शिवपुरी की नैना ने किया इंदौर में प्रेम विवाह, SP से मांगी अपने परिवार से सुरक्षा

Friday, March 10, 2023 - 21:18
0
शिवपुरी की नैना ने किया इंदौर में प्रेम विवाह, SP से मांगी अपने परिवार से सुरक्षा

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इंदौर में आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज कर आए एक कपल ने अपने ही परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है। शिवपुरी की 19 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसने अपने ग्वालियर के प्रेमी से इंदौर में शादी कर ली। दोनो परिवार इस शादी के विरूद्ध है और नाराज होकर हमे जान से मारने की धमकी दे रहे है।

जानकारी के मुताबिक नैना उम्र 19 साल पुत्री बेटी धीरज सिंह रावत निवासी वहगंवा जिला शिवपुरी और राघवेंद्र उम्र 24 साल पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी बन्हेरी पोस्ट करही थाना सीहोर जिला ग्वालियर ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन सौंपा है। प्रेमी युगल का कहना है कि वह एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे। एक ही समाज से होने के साथ बालिग हैं, इसलिए शादी कर ली।

3 मार्च को न्यू पलासिया आर्य समाज मंदिर इंदौर में रीति रिवाज से शादी कर ली। नैना रावत ने अपने परिवार के गिर्राज रावत, जवाहर सिंह रावत निवासी पाटई व पिता धीरज आदि और राघवेंद्र ने अपने पिता राजेंद्र सिंह, भाई नरोत्तम बन्हेरी व बंटी निवासी चितावली पर आए दिन डराने और धमकाने का आरोप लगाया है। प्रेमी युगल का आरोप है कि हैं कि परिवार के उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कहते फिर रहे हैं कि मिल गए तो जान से मार देंगे।

वहीं शादी के दौरान गवाही देने वाले अरविंद पुत्र कोम सिंह, जागेंद्र सिंह पुत्र छवि राज सिंह व राकेश को भी खतरा है। यदि इन गवाहों को कुछ भी होता है तो हमारे परिवार वालों को जिम्मेदार समझा जाए। प्रेमी युगल ने जान-माल की सुरक्षा की मांग रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User