शिमला और ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, किसानों और बागवानों को राहत
शिमला (आरएनआई)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। शिमला समेत कई इलाकों में तेज अंधड़ चलने से ठंड में इजाफा हो गया है। करीब साढ़े तीन महीनों के लंबे सूखे के बाद हुई इस बर्फबारी और बारिश से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है।
ताजा बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला क्षेत्र में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। चौपाल–देहा सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है, वहीं ढली से कुफरी मार्ग पर फिसलन बढ़ने से यातायात धीमा हो गया है। कई इलाकों में पेड़ और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सड़क व बिजली बहाली के प्रयास जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



