शाहाबाद: अंजुमन इमदादिया समिति के अध्यक्ष ने मृतक सुनील के परिजनों को आर्थिक सहायता दी
शाहाबाद हरदोई। अंजुमन इमदादिया समिति के अध्यक्ष शारिब हुसैन खान ने 6 सितंबर को कालगाड़ा में बाढ़ के पानी में डूब कर मौत का शिकार हुए सुनील कुमार के परिजनों से सोमवार को दोपहर 1:00 बजे मुलाकात की और सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। अंजुमन इमदादिया के अध्यक्ष शारिब हुसैन खान अक्सर समाज सेवा के कार्य करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने 6 सितंबर को चारा काट कर घर वापस आ रहे सुनील की एक पानी भरी हुई खाई में डूब कर मौत हो जाने की खबर सुनी तो उन्हें काफी पीड़ा हुई। समिति के सदस्यों के साथ अध्यक्ष शारिब हुसैन खान सोमवार को कला गाड़ा गांव पहुंचे परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। तत्पश्चात उन्हें समिति की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराई। इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा सुनील की बेटी की जब शादी हो तो उन्हें याद जरूर करें। वह संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

