शाहजहांपुर में 15 दिन की बच्ची को जिंदा दफनाया, रोने की आवाज से खुला राज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से रविवार सुबह ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर लोगों को कलेजा कांप गया। जैतीपुर क्षेत्र में कोई व्यक्ति 15 दिन की बच्ची को एक फुट गड्ढे में दबा गया। वहां बकरी चरा रहे बालक ने रोने की आवाज सुनी तो उसने ग्रामीणों को बताया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

Sunday, September 14, 2025 - 14:31
0
शाहजहांपुर में 15 दिन की बच्ची को जिंदा दफनाया, रोने की आवाज से खुला राज

शाहजहांपुर (आरएनआई) शाहजहांपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जैतीपुर से गौहापुर जाने वाले मार्ग पर बहगुल नदी के पुल के किनारे रविवार सुबह 15 दिन की बच्ची एक फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी से दबी मिली। उसके बिलखने की आवाज सुनकर बकरी चराने गए बालक ने देखकर शोर मचाया। पुलिस ने गंभीर हालत में बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।

बहगुल नदी के किनारे लोगों की आवाजाही कम रहती है। रविवार को गौहापुर गांव का डबलू बकरी चराने गया तो उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने शोर मचाया तो आसपास जानवर चरा रहे लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा कि बच्ची का एक हाथ मिट्टी से बाहर था। चीटियों के काटने के चलते हाथ से खून बह रहा था। जबकि मिट्टी के अंदर से रोने की आवाज आ रही थी। 

डबलू ने आसपास के लोगों को बुला लिया। सूचना मिलने के बाद जैतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बाहर निकाला। मासूम पूरी तरह मिट्टी से सनी हुई थी। मिट्टी को पोछकर तुरंत ही उसे सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

आशंका जताई जा रही है कि सुबह-सुबह कोई निर्दयी व्यक्ति मासूम को एक फुट गहरे गड्ढे में दबा गया। सांस लेने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ी गई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ.नितिन सिंह ने बताया कि बच्ची दस से 15 दिन की लग रही है। उसकी हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि ऐसा कृत्य करने वाले की तलाश की जा रही है। बहगुल नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User