शहर से तीन वर्षीय मासूम बच्‍चे के अपहरण के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही, चंद घंटों में ही बच्‍चे को दस्‍तयाब कर परिजनों को सौंपा

Monday, July 1, 2024 - 22:13
Updated: 2 years ago
0
शहर से तीन वर्षीय मासूम बच्‍चे के अपहरण के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही, चंद घंटों में ही बच्‍चे को दस्‍तयाब कर परिजनों को सौंपा

गुना (आरएनआई) विगत रात शहर से 03 वर्षीय एक नाबालिग बच्‍चे के अपहरण के मामले में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्‍परता से कार्यवाही कर चंद घंटो में ही अपहृत बच्‍चे को सकुशल दस्‍तयाब कर बच्‍चे को उसके परिजनों को सौंप दिया है ।  

  प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी पिता द्वारा अपने 03 वर्षीय नाबालिग बेटे के दिनांक 29 जून की रात के समय घर में खेलते-खेलते कहीं गायब हो जाने की गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर से गुना कोतवाली में अप.क्र. 643/24 धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था ।

   थाना क्षेत्र से एक मासूम बच्‍चे के अपहरण के उपरोक्‍त घटना क्रम को गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव द्वारा संवेदनशीलता से लेकर बालक की जल्‍द से जल्‍द दस्‍तयाबी हेतु तत्‍काल एक टीम गठित की गई । टीम द्वारा प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक की सघनता से तलाश की गई और दिनांक 30 जून को ही रिापेर्ट के चंद घंटों बाद ही अपहृत नाबालिग बालक को गुना की पुरानी छावनी से आरोपी हरिओम पुत्र दीपक चंदेल उम्र 23 साल निवासी वापचा जिला बांरा राजस्‍थान के कब्‍जे से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया एवं प्रकरण के आरोपी हरिओम चंदेल को गिरफ्तार कर, जिसे आज माननीय न्‍यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User