शहर में बढ़ रही भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने, राष्ट्रवादी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Friday, July 24, 2026 - 18:11
Updated: 10 days ago
0
शहर में बढ़ रही भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने, राष्ट्रवादी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

आजादी के कई दशकों बाद भी, यदि देश में भिक्षावृत्ति की स्थिति मौजूद है तो यह अपने आप में एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति है लेकिन देश में यह समस्या जस की तस बनी हुई है और निरंतर बढ़ रही है ! भिक्षावृत्ति की इस गंभीर समस्या से गुना शहर भी लगातार ग्रसित होता जा रहा है विगत कुछ समय से लगातार गुना में भिक्षावृत्ति करते हुए बच्चे, युवा और वृद्धजन देखे जा रहे हैं जो कि एक दो की संख्या में नहीं बल्कि दर्जनों की संख्या में टोली बनाकर भिक्षावृत्ति कर रहे हैं यह शहर की छवि को धूमिल करने के साथ साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर सवाल है !

भिक्षावृत्ति में लिप्त ये बच्चे कहां से आ रहे हैं इनको भिक्षावृत्ति में धकेलने वाले लोग कौन हैं ? यह एक गंभीर विचारणीय विषय है इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए, राष्ट्रवादी संघ की ओर से विगत कई दिनों से भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों पर गंभीरता से ध्यान देते हुए प्रमाण के तौर पर फोटो एकत्र किए और प्रमाण सहित आज एक ज्ञानप गुना कलेक्टर महोदय को सौंपा गया, ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रवादी संघ की ओर से मांग की गई कि भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों की पहचान उजागर करते हुए इस कार्य में प्रयुक्त किए जा रहे बच्चों को बाल संप्रेक्षण ग्रह/ सुधारालय में भेजने के साथ इन बच्चों को भिक्षावृत्ति में धकेलने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की कृपा करें, जिस पर माननीय कलेक्टर महोदय की ओर से शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया !

इस अवसर पर राष्ट्रवादी संघ से एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़, कप्तान राव देशमुख, संदीप गोस्वामी, विकास शर्मा, संजीव सिंह बघेल, बबलू भाई, संजय वर्मा, अभिनय मोरे, आकाश जैन और पायल, उपस्थित रहे !

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User