शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब का बड़ा नेटवर्क बेनकाब: समस्तीपुर में 60 से अधिक भट्ठियां ध्वस्त, पांच घंटे चला अभियान

Tuesday, July 28, 2026 - 18:09
0
शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब का बड़ा नेटवर्क बेनकाब: समस्तीपुर में 60 से अधिक भट्ठियां ध्वस्त, पांच घंटे चला अभियान

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के चापर-हरैल दियारा इलाके में एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने करीब पांच घंटे तक चले मेगा अभियान में 60 से अधिक अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कच्चा जावा, ड्रम, चूल्हे और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण नष्ट किए गए। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर और संचालक फरार हो गए।

जिला प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एएलटीएफ प्रभारी अफरोज अहमद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दियारा क्षेत्र की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार झाड़ियों के बीच बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण की भट्ठियां संचालित की जा रही थीं। अभियान के दौरान एक-एक कर सभी भट्ठियों को नष्ट किया गया ताकि दोबारा उत्पादन शुरू न हो सके।

मोहिउद्दीन नगर थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस इलाके में एक साथ 60 से अधिक भट्ठियों का मिलना संकेत देता है कि अवैध शराब का कारोबार संगठित तरीके से संचालित हो रहा था। इस कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि शराबबंदी लागू होने के बावजूद इतना बड़ा नेटवर्क लंबे समय तक कैसे संचालित होता रहा और इसकी जानकारी संबंधित एजेंसियों को पहले क्यों नहीं मिली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चापर-हरैल सहित आसपास के दियारा क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी की गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस ने कहा है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User