प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, कांवड़ यात्रा, जलभराव और बिजली व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Tuesday, July 28, 2026 - 21:40
Updated: 2 days ago
0
प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, कांवड़ यात्रा, जलभराव और बिजली व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

जौनपुर, 28 जुलाई । यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक समन्वय समिति एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक पुलिस लाइन सभागार में किया। बैठक में बरसात, श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा तथा जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं नगर निकायों को जलभराव रोकने, नालों-नालियों की नियमित सफाई, संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्वच्छता अभियान, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा।

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को सभी कांवड़ मार्गों पर बिजली के तारों और पोलों का निरीक्षण कर लटकते तारों को तत्काल दुरुस्त करने तथा दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में कृषि विभाग से उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी ली गई, जबकि पशुपालन विभाग को शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग को नहरों के अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने तथा स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की कमी वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए, जिन पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User