व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा में जान लगा दूंगा: कंछल
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ की बैठक, आनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान।

खागा/फतेहपुर (आरएनआई) नगर में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का सोमवार को आगमन हुआ। नगर पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक शुरू होने के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में जिला व्यापार मंडल, खागा, हथगाम, प्रेमनगर, खखरेरू के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवाया कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हित व आम जनहित में कार्य किए जाते हैं। जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों से लेने वाले कर को न देने का आवाहन किया। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जनपद के व्यापारियों की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के मंत्री से समय लेकर जिलाध्यक्ष को अवगत करवा दूंगा। जहां मंत्री से मिलकर किशनपुर के दादों पुल को बनवाने के लिए जोर लगाया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर खखरेरू नगर में राष्ट्रीयकृत बैंक को खोले जाने की मांग को भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अभी मोदी सरकार द्वारा श्रम विभाग से व्यापारियों के लिए मासिक पेंशन योजना में तीन हजार रुपए दिए जा रहे हैं, अब हमारा व्यापार मंडल इसको तीस हजार करवाने की मांग कर रहा है। किसी भी सूरत में व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष माया शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, अनिल साहू, गगन अग्रवाल, जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, तौफीक अहमद, खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, मनोज शुक्ल, धीरज मोदनवाल, रामप्रकाश केसरवानी उर्फ बबलू सभासद, विकास केशरवानी, मंसूर आलम, अतुल सिंह, दिनेश सिंह राजपूत, संरक्षक कमलेश बाजपेई, अब्दुल हफीज हाफिज, जावेद हाफिज, राजेन्द्र सिंह, रामू सिंह, परिवेश जायसवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






