वैश्य समाज को एकजुट कर मजबूत बनाएं: चारु चैधरी का फतेहपुर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा स्वागत

Wednesday, October 15, 2025 - 20:01
Updated: 12 months ago
0
वैश्य समाज को एकजुट कर मजबूत बनाएं: चारु चैधरी का फतेहपुर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा स्वागत

फतेहपुर (आरएनआई) शहर क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं वैश्य समाज की चारु चैधरी का प्रथम जनपद आगमन पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

उन्होंने कहा कि आम जनमानस के साथ वैश्य समाज के बुजुर्गों एवं महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ जरूरतमंद लोगों को लाभ दिलाए एवं वैश्य समाज के उपवर्गों को एकजुट कर समाज को अपनी ताकत का एहसास दिखाकर समाज को मजबूत करें। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल, जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे के नेतृत्व में वैश्य समाज की चारु चैधरी उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग को पटका पहनकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, मानवाधिकार उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत अग्रहरि, नीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, विनोद मोदनवाल, गौरव गुप्ता एडवोकेट, वीरेंद्र साहू सहित भामाशाह बन्धु मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User