बार एसोसिएशन और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी ने लगाया रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

Wednesday, October 15, 2025 - 20:00
Updated: 12 months ago
0
बार एसोसिएशन और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी ने लगाया रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

फतेहपुर (आरएनआई) जिला बार एसोसिएशन व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें पंद्रह रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे व महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम फीता काट कर किया। जिसके बाद अध्यक्ष व महामंत्री ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

शिविर में 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में रवि कुमार, सैय्यद एहतिशाम अब्बास, सतीश शर्मा, नीरज गुप्ता, सुंदरम शुक्ला, सोनल सिंह, अंकित दीक्षित, अविनाश सिंह, विनय मौर्य, सृष्टि त्रिवेदी, राघवेंद्र सिंह सेंगर, मो फहीम खान, राजू परिहार, सचिन गुप्ता, मुलायम सिंह यादव रहे। रक्तदाताओं को प्रेरित करने के लिए मेडिकल ऑफिसर अभिषेक सिंह ने कहा कि रक्तदान हर स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन माह में कर सकता है। रक्त केंद्र स्टाफ व गुरमीत सिंह समय समय पर रक्तदान करते हैं। रक्तदान करने से रक्त की सभी जांच जैसे हेपेटाइटिस, मलेरिया, एचआईवी जैसे होती है। इस समय डेंगू का प्रकोप है। सभी के रक्तदान करने से रक्तकेंद्र में प्लेटलेट्स रहेंगी। जिससे मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, विवेक, यशु रस्तोगी, जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से विभागाध्यक्ष वरद वर्धन बिसेन, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, बीसीटीवी वैन प्रयागराज से पीरीओ पंकज यादव, सुधीर, ज्ञानेंद्र, मेडिकल कॉलेज से संजय प्रजापति और बच्चे उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User