वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों के लिए भारत की संवेदना, पुरी में सुदर्शन पटनायक ने बनाई भावुक सैंड आर्ट

Friday, June 26, 2026 - 12:14
0
वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों के लिए भारत की संवेदना, पुरी में सुदर्शन पटनायक ने बनाई भावुक सैंड आर्ट

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत में भी संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक सैंड आर्ट बनाई। अपनी कलाकृति के माध्यम से उन्होंने तबाही के दर्दनाक दृश्य उकेरते हुए पूरी दुनिया से वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

सुदर्शन पटनायक की इस सैंड आर्ट में ढही हुई इमारतों और आपदा की भयावहता को बेहद संवेदनशील तरीके से दर्शाया गया है। यह कलाकृति न केवल भूकंप में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि है, बल्कि राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे लोगों के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से इस कठिन समय में वेनेजुएला के नागरिकों की हरसंभव मदद करने का संदेश दिया।

बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने वेनेजुएला में भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

पुरी घूमने आई नागपुर की पर्यटक महिमा चौधरी ने भी इस सैंड आर्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह कलाकृति वेनेजुएला के लोगों के दर्द को बेहद प्रभावशाली ढंग से सामने लाती है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जल्द इस संकट से उबरने की प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User