वीडी शर्मा ने कहा ‘लोकसभा चुनाव में इस बार MP में 29वां कमल भी खिलेगा’, छिंदवाड़ा सीट पर जीत का दावा

वीडी शर्मा ने कहा ‘विधानसभा चुनाव की सफलता दोहराएंगे’

Monday, February 12, 2024 - 18:30
Updated: 3 years ago
0
वीडी शर्मा ने कहा ‘लोकसभा चुनाव में इस बार MP में 29वां कमल भी खिलेगा’, छिंदवाड़ा सीट पर जीत का दावा

भोपाल (आरएनआई) बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि इस बार मध्य प्रदेश में 29वां कमल भी खिलेगा। उन्होने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी सारी उन्तीस सीटें जीतेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार एनडीए 400 से अधिक सीटें लेकर आएगी और अकेले बीजेपी ही 370 से ज्यादा सीटे जीतेगी।

वीडी शर्मा ने दोहराया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर फतह हासिल करेगी। उन्होने कहा कि ’29वां कमल जिसको छिंदवाड़ा के रूप में कहते हैं, उस सीट पर भी खिलेगा। जैसे मैं विधानसभा चुनाव से पहले कहता था, उसी विश्वास से कह रहा हूं कि छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री जी की और राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के हितग्राहियों गढ़ है और इस बार बीजेपी वहां सिर्फ परचम ही नहीं लहराएगी, बल्कि ऐतिसाहिक जीत हासिल करेगी।’ उन्होने कहा कि जिस तरह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं चल रही है, अब लोग भी समझ गए हैं कि बीजेपी की सरकार लोककल्याणकारी और विकास के लिए समर्पित है और इसीलिए लोकसभा चुनावों में भी हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटों पर फिलहाल बीजेपी है और सिर्फ छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ हैं। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि वो इस एक सीट पर भी विजय हासिल करे और पीएम मोदी के 370 के टार्गेट को पूरा करने के अभियान में मध्य प्रदेश की सीटें उनकी झोली में डाल दें। बीजेपी की लोकसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारियां और रणनीति जारी है और वीडी शर्मा ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव की सफलता दोहराने का पूरा विश्वास जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User