विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रांझी थाने के बाहर किया धरना प्रदर्शन,  ASI को हटाने की मांग

Wednesday, March 13, 2024 - 21:16
Updated: 3 years ago
0
विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रांझी थाने के बाहर किया धरना प्रदर्शन,  ASI को हटाने की मांग

जबलपुर (आरएनआई) जबलपुर के रांझी थाने में पदस्थ ASI मनोज गोश्वामी इन दिनों सुर्खियों में है। जिनके ऊपर लगातार भ्रष्टाचार और वसूली के आरोप लग रहे है। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना देते हुए ASI को थाने से हटाने और निलंबन की मांग कर नारेबाजी की गईं।

विभाग संयोजक सुमित ठाकुर ने कहा कि ASI गोश्वामी के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही एक महिला को प्रताड़ित करने का भी आरोप उन पर लगा हुआ है। वहीं पचमढ़ी में भी धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया था। उसके बावजूद भी ASI मनोज गोश्वामी को थाने में पदस्थ किया गया है। कई बार शिकायत के बावजूद भी किसी भी प्रकार की ASI के विरुद्ध कार्रवाई नही की गई।

वहीं ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि जिन आरोपों को बजरंग दल के द्वारा लगाया जा रहा है। उसकी पूर्व में आला अधिकारीयो द्वारा जाँच की जा चुकी है। जांच में सारी शिकायते निराधार पाई गई थी। वही हाल ही में ASI ने मढ़ई में एक सटोरी के विरुद्ध कार्रवाई की थी। जो बजरंग दल से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा पुलिस पर दबाव बनाए जाने के लिए ASI मनोज गोश्वामी को हटाने की मांग की जा रही है। सीएसपी रांझी के द्वारा मामले को जांच में लेते हुए जांच उपरांत निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User