विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मध्य प्रदेश के 18 विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर घोषित कर दिया

Jan 30, 2024 - 20:18
Jan 30, 2024 - 20:18
 0  459

भोपाल (आरएनआई) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मध्य प्रदेश के 18 विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। जो सूची घोषित की गई है उसमे पर देश के 421 विश्वविद्यालय शामिल हैं। मध्य प्रदेश के जिन 18 विश्वविद्यालय को डिफाल्टर घोषित किया। उन्होंने अपनेविश्वविद्यालय में लोकपाल पद पर नियुक्ति नहीं की है। जिसके कारण यूजीसी ने इन्हें डिफाल्टर घोषित किया है।

मध्य प्रदेश के जो विश्वविद्यालय डिफाल्टर घोषित किए गए हैं। उनमें अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, पंडित एसएन शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर,पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर, पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल, संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन,छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर,मध्य प्रदेश चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर,सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय इंदौर,विधि विश्वविद्यालय जबलपुर, हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल, राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा, आरजीपी विश्वविद्यालय भोपाल, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर तथा सांची विश्वविद्यालय रायसेन शामिल हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0