विवादित भूमि पर निर्माण कार्य का विरोध करना पड़ा महंगा, पीड़ितों के साथ की जमकर मारपीट, सीएम से शिकायत
फतेहपुर (आरएनआई) विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित पक्ष के साथ जमकर मारपीट की। इस प्रकरण को लेकर पीड़ित पक्ष ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
सीएम को भेजे गए पत्र में बुतकाई, रामू व ओम प्रकाश पुत्रगण स्व0 महाबीर निवासीगण ग्राम आलमपुर गेरिया परगना एकडला थाना खखरेरू ने बताया कि गाटा सं0 163/0.4800हे0, 2043/0.0650हे0 व 2079/0.7550 हे0 का एक वाद न्यायालय उपजिलाधिकारी तहसील खागा में योजित है। जिसमें यथास्थिति कायम रखने का आदेश पारित हुआ है। इसके बावजूद विपक्षीगण चन्द्रपाल, रामबाबू निर्माणाधीन मकान में छत डलवा लिए। अब दुकानों में शटर लगवा रहे हैं। इसकी शिकायत एसडीएम से की। जिस पर एसएचओ को आदेश का अनुपालन कराने हेतु आदेशित किया। पुलिस मौके पर आई तो दबंगों ने काम रोक दिया। पुलिस के जाने के बाद काम फिर शुरू किया। विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह सभी घायल हो गए। इतना ही नहीं विपक्षियों ने जानमाल की धमकी भी दी है। पीड़ितों ने सीएम से मामले की जांच कराकर विपक्षीगणों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई किए जाने का आदेश देने की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



