विधायक प्रतिनिधि सहित एक अन्य पर मामला दर्ज,पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह ने की पुष्टि आज सुबह ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पीसी में जताई थी नाराजगी

गुना के इतिहास में अधिकारी को बंधक बनाकर कि थी पेसो की डिमांड, भूमाफिया,राशन माफिया के वाद नए उपजे विवाद पर बड़ी कार्यवाही।

Jun 25, 2024 - 21:48
Jun 25, 2024 - 21:48
 0  10.1k
विधायक प्रतिनिधि सहित एक अन्य पर मामला दर्ज,पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह ने की पुष्टि आज सुबह ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पीसी में जताई थी नाराजगी

गुना (आरएनआई) चाचौड़ा विधायक प्रतिनिधि के द्वारा कृषि अधिकारी अशोक उपाध्याय को अपने निवास पर बंधक बनाकर उन्हें धमकाने के साथ 50 लाख रुपए की डिमांड,

 गुना प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंची तो उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मामले में तल्ख टिप्पड़ी कर के राजनेतिक हल्को में खलबली मचा दी हैं।

उन्होंने भरी कांफ्रेंस में पत्रकारों सहित भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायक के बीच कहा कि इस प्रकार की घटना को बर्दास्त नही किया जाएगा, चाहे वो कोई भी हो, आप या मेरे परिजन। मेरे नाम से जुड़ने वाला हो उसके इसे कृत्य को सहन नही किया जाएगा। कोई भी माफिया बख्शा नहीं जाएगा।

इसके वाद विधायक चाचौड़ा के प्रतिनिधि और देवर पर मामला दर्ज हो गया।
 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची के देवर अनिरुद्ध मीना सहित एक अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज की गई हैं,कृषि अधिकारी को धमकाने और 50 लाख रुपये मांगने पर धारा 342.347.506बी 294, 353, के तहत दर्ज हुआ मामला!


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0