विधायक ने किया भूमि पुजन विकास कार्य को मिलेगी गति

Friday, March 15, 2024 - 21:53
Updated: 3 years ago
0
विधायक ने किया भूमि पुजन विकास कार्य को मिलेगी गति

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि अरगूपुर-कटार मार्ग का निर्माण हो जाने से शाहगंज के विकास को गति मिलेगी। वे शुक्रवार को नगर के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैयामोड़ पर उक्त मार्ग के निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर भूमिपूजन के पश्चात जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  

उन्होंने आगे कहा कि बीते बीस सालों से यह मार्ग जर्जर हो गया था, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसके निर्माण की जरूरत नहीं समझी। यह मार्ग शाहगंज की आर्थिक गतिविधियों के विकास की रीढ़ माना जाता है। इसका निर्माण हो जाने से यहां के उद्योगों को नई संजीवनी मिलेगी। भविष्य में यह मार्ग आजमगढ़ की तरफ से सुल्तानपुर, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या आदि जाने के लिए बाईपास का भी काम करेगा। 

इसके पूर्व आचार्य हरि प्रसाद मिश्र, वैदेही शरण पांडेय व देवेंद्र पांडेय ने हवन-पूजन के साथ पूरे विधि-विधान से भूमि-पूजन कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता बेचन सिंह, विनय सिंह, भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा( चंदन )ने तथा संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। 

कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, अरुण अग्रहरि, रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल,  भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राम पलट सेठ, सभासद सिकंदर साहू ,वेद प्रकाश जायसवाल, खुशीराम मिश्र, शैलेन्द्र गुप्ता मुन्ना, वरिष्ठ नेता शीतल अग्रवाल, अनिल मोदनवाल, रोहित अग्रवाल, विजयलक्ष्मी गुप्ता, राजमती सरोज, नीलम अग्रहरि, प्रधान बांकेलाल राजभर ,प्रधान अशोक सिंह, प्रधान प्रमोद चौहान , भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम चौरसिया, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार जायसवाल ,अरगूपुर कला नरेश राजेश सिंह  ,धीरज पाटिल, देवी प्रसाद मंटू चौरसिया, उमेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल ,महेश लालवानी, दिनेशचन्द गांधी ,सुनील अग्रहरि टप्पू ,जवाहरलाल यादव सेक्टर प्रभारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User