डॉ. सुदाम खाड़े ने ग्वालियर संभाग आयुक्त का कार्यभार संभाला

Mar 15, 2024 - 21:35
Mar 15, 2024 - 21:35
 0  675
डॉ. सुदाम खाड़े ने ग्वालियर संभाग आयुक्त का कार्यभार संभाला

ग्वालियर (आरएनआई) भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष-2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुदाम पी. खाड़े ने ग्वालियर संभाग आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने गुरूवार को राजस्व भवन पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. सुदाम खाड़े इससे पहले भोपाल में आयुक्त स्वास्थ्य सेवायें तथा पदेन सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ थे अलावा जनसंपर्क विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग के आयुक्त भी रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी अनुसार डॉक्टर सुदाम खाड़े अपने इस आदेश से संतुष्ट नहीं थे शायद इसीलिए उन्होंने भोपाल में ही रहने की इच्छा के साथ स्थानांतरण को संशोधन करवाने का प्रयास किया था बताया जाता है कि उनके इन प्रयासों को संभवत लोकसभा चुनाव के बाद सफलता मिल सके। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0