नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन युवा जायसवाल समाज का

Friday, March 15, 2024 - 22:00
Updated: 3 years ago
0
नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन युवा जायसवाल समाज का

जौनपुर। शाहगंज नगर के पुराना चौक मोहल्ला स्थित,गोपाल मंदिर परिसर में जायसवाल युवा समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जायसवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

सर्व सम्मति से जायसवाल युवा समाज के नए अध्यक्ष रजनीश जायसवाल व महामंत्री प्रशांत जायसवाल को मनोनीत किया गया। नये अध्यक्ष रजनीश ने अपने सम्बोधन में कहा की समाज का देश के विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान रहा है। देश के उन्नति एवं विकास के लिए जायसवाल समाज के लोगों ने सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। महामंत्री प्रशांत जायसवाल ने अपने संबोधन में जायसवाल युवा समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। 

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमें होली मिलन समारोह, नवरात्र एवं रामनवमी के कार्य सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर सबकी  सहभागिता सुनिश्चित की गई।


इस मौके पर युवा समाज के संरक्षक व श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, चंदन कुमार जायसवाल पत्रकार, कालीचरण जायसवाल, अमित जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पंकज जायसवाल, प्रीतम जायसवाल, शुभम जायसवाल, विजय जायसवाल, धीरज जायसवाल, विशाल जायसवाल, अनूप जायसवाल, मंत्री वेद प्रकाश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User