विद्युत संविदा कर्मी को लगा करंटः झुलसा

Wednesday, October 25, 2023 - 21:04
0

हाथरस-25 अक्टूबर। हाईटेंशन लाइन से झुलस कर एक विद्युत संविदाकर्मी  घायल हो गया जिसे उपचार हेतु विद्युत कर्मचारियों ने सहपऊ स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया। जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला बागला अस्पताल रेफर कर दिया।  
थाना सहपऊ क्षेत्र में एक 35 वर्षीय विद्युत संविदाकर्मी हाईटेंशन लाइन पर कार्य कर रहा था तभी अचानक लाइन में करंट आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। घायल संविदा कर्मी की निकली चीख पुकार सुनकर अन्य संविदा कर्मियों द्वारा उसे सहपऊ स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला बागला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने घायल संविदा कर्मी को प्राथमिक उपचार के साथ उसे भर्ती कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User