विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन, जबरन हटाए जाने पर जताई नाराजगी, सीएम को भेजा ज्ञापन

Monday, September 22, 2025 - 20:54
Updated: 1 year ago
0
विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन, जबरन हटाए जाने पर जताई नाराजगी, सीएम को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के संविदा कर्मियों को विभाग द्वारा जबरन हटाए जाने व चार माह से वेतन न मिलने के कारण आ रही भुखमरी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्यायहित में समस्या का निराकरण किए जाने की मांग की। 

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा लाइनमैन कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें बताया गया कि वह सभी उर्जा जन शक्ति ऐप में कार्यरत हैं। उनकी आईडी बंद है। श्रमिक निरंतर कार्य कर रहे हैं। काफी अनुभवी श्रमिक हैं जो पिछले अनेक वर्षों से लगातार सेवा प्रदान कर रहे हैं। गत चार माह से उपस्थिति न लग पाने के कारण वेतन नहीं आ रहा है। जिससे उनकी स्थिति खराब हो गई है। उनका परिवार आर्थिक तंगी में आ गया है। भूखों मरने की स्थिति हो गई है। विभाग द्वारा श्रमिकों को जबरन हटाया जा रहा है। कई अनुभवी श्रमिकों को अवैधानिक रूप से हटा भी दिया गया है। वेतन में कटौती भी की जा रही है। सीएम से मांग किया कि न्यायहित में समस्या का निराकरण किया जाए, ऊर्जा जन शक्ति ऐप को तत्काल चालू कराया जाए, अवैधानिक रूप से निष्कासित श्रमिकों की बहाली करते हुए उचित आदेश जारी किया जाए। इस मौके पर रवि प्रकाश शुक्ला, संदीप कुमार, अश्वनी कुमार, ज्ञानचन्द्र विश्वकर्मा, सज्जन सिंह, दिनेश कुमार सविता, कुलदीप सिंह, गया प्रसाद, अंकेश पटेल, शिवपूजन, धर्मेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह, कमलेश, आकाश, मान सिंह, सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User