विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने के लिए तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू: डॉ. दिव्यकांत

Thursday, October 23, 2025 - 21:52
Updated: 12 months ago
0
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने के लिए तीन दिवसीय विज्ञान मेला शुरू: डॉ. दिव्यकांत

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से तीन दिवसीय विज्ञान मेला कल (आज) से शुरू होगा। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करना मेले का उद्देश्य है। मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले का समापन 26 अक्टूबर को होगा। 

यह बात गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज डा0 दिव्यकान्त शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वार्ता के दौरान विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक बांके बिहारी पाण्डेय, विद्या भारती कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह ने भी हिस्सा लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतिथियों ने बताया कि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का क्षेत्रीय विज्ञान मेला 24, 25 एवं 26 अक्टूबर को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज वीआईपी रोड में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले के जरिए विद्यार्थिया में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने का अवसर मिलेगा। मेले में क्षेत्र के कुल 49 जनपदों के आठ समितियों के प्रतिभागी एवं संरक्षक आचार्य, दीदियों एवं व्यवस्था में लगे सभी बंधुओं की संख्या लगभग 550 रहेगी। मेले में विज्ञान प्रदर्शन, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र प्रस्तुति, विज्ञान प्रयोगात्मक, आचार्य पत्र प्रस्तुति तथा प्रन्तीय विज्ञान संयोजक द्वारा सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। मेले का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी एचसी वर्मा की विज्ञान वार्ता है। अतिथियों ने बताया कि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की आठ समितियों में गोरक्ष नगरीय, गोरक्ष ग्रामीण, अवध नगरीय, अवध ग्रामीण, कानपुर नगरीय, कानपुर ग्रामीण, काशी नगरीय एवं काशी ग्रामीण है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User