महिला एवं बाल विकास कार्यालय में समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक संपन्‍न

Saturday, May 18, 2024 - 20:06
Updated: 2 years ago
0
महिला एवं बाल विकास कार्यालय में समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक संपन्‍न

गुना (आरएनआई) संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग ग्वालियर श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा गुना भ्रमण के दौरान दिनांक 17 मई को आंगनबाडी केन्द्र टकनेरा, सिंहपुर एवं लहरकोता का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान उन्‍होनें बच्चों के वजन एवं लम्‍बाई का सत्यापन किया गया तथा आंगनबाडी केन्द्र लहरकोता की कार्यकर्ता श्रीमती कांति बैरागी द्वारा निर्धारित रोस्टर अनुसार पोषण ट्रेकर में बच्चों का वजन दर्ज न करने कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये तत्पश्चात जिला स्तर पर जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास कार्यालय में समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक ली गई। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर बी गोयल द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर समस्त पात्र हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान पोषण ट्रेकर ऐप में दर्ज आंकडों की समीक्षा की गई आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण ट्रेकर ऐप में सभी जानकारी नहीं भरी जा रही है इस संबंध में परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि पोषण ट्रेकर ऐप की नियमित समीक्षा की जावे तथा पोषण ट्रेकर ऐप में जानकारी ना भरने एवं गलत जानकारी भरने पर कार्यवाही की जाने के निर्देश दिये गये ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User