वाणिज्य कर माल भाड़ा प्रबंधक से मिले व्यापारी, महानगरों से माल मंगवाने की दिक्कतों को किया साझा

Wednesday, September 3, 2025 - 20:03
Updated: 1 year ago
0
वाणिज्य कर माल भाड़ा प्रबंधक से मिले व्यापारी, महानगरों से माल मंगवाने की दिक्कतों को किया साझा

फतेहपुर (आरएनआई) आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वाणिज्यकर माल भाड़ा अनूप यादव से रेलवे स्टेशन पर मुलाकात की। व्यापारियों की महानगरों से माल मंगवाने की सारी दिक्कतों को विस्तारपूर्वक बताया। गाड़ियों का स्टॉपेज तीन मिनट से पांच मिनट बढ़ाने के लिए आग्रह किया। ताकि महानगरों से सब लोग माल मंगवा कर रेलवे की आय को बढ़ाने का काम किया जाए। ताकि रेलवे की फतेहपुर द्वारा आय में वृद्धि हो सके। व्यापारियों को माल ले जाने व बाहर भेजने की उत्तम व्यवस्था की जा सके। जनपद का व्यापार और अच्छे से प्रगति कर सके। प्रबंधक ने कहा कि बहुत जल्द माल बुकिंग की व्यवस्था फतेहपुर से की जाएगी। इस मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता के अलावा आदर्श व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष रिंकू सरदार, अभिलाष गुप्ता, गोविंद सिंह, राहुल सोनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User