वसुंधरा में बिजली की अघोषित कटौती, जनांदोलन की तैयारी

Thursday, June 12, 2025 - 19:29
Updated: 1 year ago
0
वसुंधरा में बिजली की अघोषित कटौती, जनांदोलन की तैयारी

गाजियाबाद (आरएनआई) दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के वसुंधरा में बिज़ली की अघोषित कटौती से आम जन परेशान हैं। निवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 

निवासियों का कहना है, कि कल रात वसुंधरा के कई सेक्टरों में पूरी रात बिज़ली गुल रही। ऐसा नहीं था कि गत रात कोई आँधी तूफान की स्थिति थी,बल्कि पूरी तरह से बिज़ली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही कहीं जा सकती है। 

हैरत की बात तो यह है,कि बिज़ली विभाग के अधिकारी आम निवासियों को मामूली बिल के लिए दबाव डालते हैं, जबकि चढावा मिलने के कारण कंपनी मालिकों से  लाखों की देनदारी वसूल नहीं कर पाते हैं। 

इस बाबत स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गुहार लगायी है। लोगों ने कहा है,कि  इस अघोषित कटौती के लिए बिज़ली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदार हैं, जो रिहायशी इलाके को प्राथमिकता देने के बजाय   औद्योगिक इकाईयों  को फायदा पहुचाने में लगे हैं।पिछले दिनों भी यहां की स्थिति खराब थी, लेकिन अख़बारों में खबर आने के बाद स्थिति कुछ समान्य हुयी थी। 

उल्लेखनीय है,कि इस इलाके में बड़े पैमाने पर दिल्ली के पत्रकार, साहित्यकार, लेखक, सरकारी कर्मी एवं प्रबुद्ध जन रहते हैं, जिन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User