महिला ज्योतिषी ने जो कहा, वो सच हो गया! अहमदाबाद प्लेन क्रैश से चंद दिनों पहले दिया था संकेत
एस्ट्रोलॉजर @AstroSharmistha ने 5 जून को विमान दुर्घटना की भविष्यवाणी की थी, जो 12 जून को अहमदाबाद में सच साबित हुई। सोशल मीडिया पर यह ट्वीट वायरल हो गया है।
अहमदाबाद (आरएनआई) एक ट्वीट, एक तारीख और एक हादसा… अब सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान है। एस्ट्रोलॉजर @AstroSharmistha ने 5 जून को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने विमान दुर्घटना और एविएशन सेक्टर में संभावित ‘विनाश’ की चेतावनी दी थी। और अब ठीक सात दिन बाद 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद यह ट्वीट वायरल हो रहा है।
एस्ट्रोलॉजर ने ट्वीट में लिखा कि 2025 में एविएशन सेक्टर में तेजी आएगी, लेकिन इसी दौरान बड़ी दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी होंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब बृहस्पति (गुरु) मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र में होगा, तब एविएशन में विकास तो होगा लेकिन सुरक्षा और स्थायित्व की कमी बनी रहेगी। सबसे खास बात, उन्होंने अपने इस ट्वीट में यह भी लिखा था कि “मैं अब भी विमान हादसे की भविष्यवाणी पर कायम हूं”।
अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई और वह क्रैश हो गया। इस विमान में 242 लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। अब तक 50 से ज्यादा शव निकाले जा चुके हैं। ज्यादातर लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस एस्ट्रोलॉजर का पुराना ट्वीट खंगालना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स अब इसे सटीक भविष्यवाणी बता रहे हैं। #ArtOfPrediction ट्रेंड हो रहा है। कुछ कह रहे हैं कि इतनी सटीक भविष्यवाणी? डर लगने लगा है अब नक्षत्रों से। ” एक ने लिखा, क्या वाकई सितारे हमारी उड़ानों का रास्ता तय कर रहे हैं?महिला ज्योतिषी ने ट्वीट में उन्होंने ये भी लिखा कि टाटा ग्रुप हैदराबाद में राफेल जेट का ढांचा बनाएगा और आने वाले दो साल में ISRO स्पेस टूरिज्म और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी में दुनिया को चौंकाएगा। उन्होंने कहा कि ये सब भविष्यवाणियां उन्होंने नक्षत्र गोचर (Nakshatra Transit) के आधार पर पहले ही की थीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp।com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0



