वर्ष 2023-24 के लिए गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराए

Wednesday, September 27, 2023 - 15:40
Updated: 3 years ago
0

शाहजहांपुर, (आरएनआई) गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार को प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग द्वारा निम्नलिखित अर्हताएं तय की गई है जो कि निम्न प्रकार हैं। 

1-भारत का मूल नागरिक हो। 
2. उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो। 
3. मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो। 
4. गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार ना दिया जा चुका हो।         

 प्रदेश मे निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीयकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णत: समर्पित रहा हो को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस 5 जनवरी पर गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किए जाने वह रुपए 1 लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाने की व्यवस्था की गई है। अतः जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि इस पुरस्कार के मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र महानुभावों के प्रस्ताव उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ संलग्न प्रारूप में स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति सहित प्रत्येक दशा में दिनांक 30 सितम्बर, 2024 तक 4 प्रतियों में उपलब्ध करा दिया। जाए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User