वरिष्ठ कवि करण सिंह बघेल को विधायक जयवर्धन सिंह ने भेंट की कान की मशीन, भावुक माहौल में गूंजी कविता

Sep 3, 2025 - 15:10
Sep 3, 2025 - 15:14
 0  81

राघौगढ़ (आरएनआई) राघौगढ़ किले निवास पर बुधवार को ग्राम शंकरपुरा, जामनेर के 78 वर्षीय वरिष्ठ कवि एवं रचनाकार करण सिंह बघेल विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह से मिलने पहुँचे।

बघेल जी ने विधायक से चर्चा करते हुए बताया कि अब उन्हें कानों से सुनने में कठिनाई होती है और यदि कान की मशीन मिल जाए तो वे अपनी कविताएँ और रचनाएँ सहजता से प्रस्तुत कर सकेंगे। उनकी यह बात सुनते ही विधायक जयवर्धन सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मशीन मंगवाई और उन्हें भेंट की।

मशीन लगाते ही बघेल जी ने प्रसन्न होकर अपनी रचना की पंक्तियाँ सुनाईं –

"राघौ जी की राघौगढ़, पाताल गई हैं धर्म की जड़।
ये सत्यधारी गादी, ये पीपा भगत की गादी है, ये राजा धीरज सिंह की गादी है।"

उनकी आवाज़ सुनते ही किले निवास का वातावरण भावुक हो उठा और उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि “राघौगढ़ की सबसे बड़ी पहचान इसका अपनापन और सद्भाव है। यही परंपरा हमें आदरणीय राजा साहब श्री दिग्विजय सिंह जी से मिली है और यही हमारी ताकत है।”

किले निवास पर मुलाकात के दौरान क्षेत्र से आए अनेक परिवारजन भी विधायक से मिले। उन्होंने अपनी समस्याएँ रखीं, जिन्हें विधायक ने ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों ने विधायक की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की और कहा कि राघौगढ़ की परंपरा आज भी जनता के साथ गहरे संबंध और अपनापन से जीवित है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0