वनवासी क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को तराशने का एकल ने उठाया बीडा

झारखंड से एक विद्यालय शुरू होकर आज देश में एक लाख एकल विद्यालय : तुरसन पाल

Wednesday, July 12, 2023 - 20:50
Updated: 3 years ago
0

गुना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन एकल अभियान के अंर्तगत जो बच्चे विद्यालय तक नहीं जा सकते उनके लिए एकल विद्यालय में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से वनवासी क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को तराशने का काम एकल द्वारा किया जा रहा है।  एकल विधालयों बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, संस्कार शिक्षा, ग्राम विकास जागरण एवं स्वाभिमान जागरण पर शिक्षा के द्वारा गांव के जन जाति समाज के बच्चों का सर्वागीन विकास करना उनको राष्ट्र उपयोगी बनाना हम सभी आचार्यों का कर्तत्व हे। एकल विधालय का आरंभ झारखंड के एक गांव से शुरू होकर आज देशभर के दूर दराज के जन जाति समाज के गांवों में एक लाख से अधिक एकल विधालय संचालित हो रहे हे। बता दें कि एकल अभियान देशभर के सुदूर ग्रामीण इलाकों में एकल विद्यालय खोलकर बच्चों व किशोर-किशोरियों को निःशुल्क शिक्षा दे रहा है।
 उक्त बात मुख्य वक्ता राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबीनेट मंत्री दर्जा) तुरसनपाल बरैया ने एकल के पांच दिवसीय क्षमता विकास वर्ग के तीसरे दिवस के सत्र को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर सत्र का शुभारंभ किया।
इस मौके पर भाग प्रशिक्षण प्रमुख विकास जैन नखराली, महिला भाग समिति अध्यक्ष आशा रघुवंशी,  गुना अंचल अध्यक्ष मदन सोनी, संभाग प्रा शिक्षा प्रमुख विजय सिंह, भाग प्रभारी विनोद कुमार, भाग से सुखदेव पाल, अंचल सचिव घनश्याम रघुवंशी, नारायण सिंह भाग प्रा शिक्षा प्रमुख, पप्पू सिंह अंचल गुना ग्राम स्वराज मंच प्रमुख, विजय सिंह अंचल गुना मंचासीन रहे।
वर्ग को संबोधित करते हुए श्री वरैया ने कहा एकल द्वारा प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था, हरि कथा योजना के माध्यम से क्षमता विकास वर्ग से हम जो कुछ सीखे उसे अच्छी तरह से हमारे गांव में रह रहे बनवासी बच्चों को सिखाएं और उनमें अच्छे संस्कार डाले। इसके अलावा ग्रामोत्थान योजना के माध्यम से गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित करना, महिला सशक्तीकरण एवं किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करना, आरोग्य योजना के माध्यम से स्वस्थ रहने की शिक्षा एवं उपचार की व्यवस्था एवं जागरण शिक्षा के माध्यम से गांव के लोगों को जागरूक करने का काम हम सभी एकल अभियान के कार्यकर्ता और इस क्षमता विकास वर्ग में विभिन्न अंचलों से आए हुए संच प्रमुख कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेकर जन जाति समाज के गांव गांव में जाकर पंचमुखी शिक्षा से शिक्षा का प्रकाश फैलाएं।
भाग शिक्षा प्रमुख विकास जैन ने बताया की सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तुरसनपाल ने एकल के क्षमता विकास वर्ग में सम्मिलित होने से पूर्व टेकरी धाम पहुंच श्री टेकरी सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User