वक्फ बोर्ड को लेकर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, कहा “इनपर कानूनी शिकंजा होना जरूरी”

Sunday, September 15, 2024 - 23:10
Updated: 2 years ago
0
वक्फ बोर्ड को लेकर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, कहा “इनपर कानूनी शिकंजा होना जरूरी”

उज्जैन (आरएनआई) बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र शास्त्री रविवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुँचें। महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर गए। सीएम के पिता की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और संतावना प्रकट की।

उज्जैन दौरे के दौरान बाबा बागेश्वर ने पत्रकारों से बातचीत भी की। उन्होनें वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही 9 दिवसीय यात्रा की घोषणा भी की, जो 21 नवंबर से शुरू होगी।

वक्फ बोर्ड को लेकर क्या कहा? 
धीरेन्द्र शास्त्री ने वक्फ बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा, ” इसे निश्चित ही बंद होना चाहिए। वक्फ बोर्ड पर कोई कानूनी शिकंजा होना चाहिए। मेरी महाकाल से यही प्रार्थना है। आगे उन्होंने कहा, “हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं है। लेकिन लैंड जिहाद के खिलाफ जरूर है।”

बाबा बागेश्वर ने 9 दिवसीय यात्रा का ऐलान किया
बाबा बागेश्वर देशभर में 9 दिनों की यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा उद्देश्य सनातनियों को उनके धर्म के प्रति जागरूक करना है। यह यात्रा भेदभाव और छुआ-छूत की जैसी कुप्रथाओं को खत्म करके भारत को भव्य बनाने का एक प्रयास होगा। यात्रा 21 नवंबर से शुरू होगी और 29 नवंबर को इसका समापन होगा।

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा, “9 दिनों तक जो हमसे मिल नहीं पाते, जिनके पास हम पहुँच नहीं पाते, ऐसे पिछड़े लोगों के पास जाकर उन्हें गले लगाकर भारत को भव्य बनाने का संकल्प दिलवाएंगे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User