लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित आदर्श आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की गयी प्रारंभ

Saturday, March 16, 2024 - 20:41
Updated: 3 years ago
0
लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित आदर्श आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की गयी प्रारंभ

गुना (आरएनआई) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिनांक 16 मार्च 2024 को लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा जारी की गयी है। निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन प्रक्रिया संपन्‍न होने तक जारी रहेगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा जारी निर्देशानुसार संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अपनी टीम सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपत्ति विरूपण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके तहत विभिन्‍न सार्वजनिक स्‍थलों पर लगे हुए होर्डिंग, बैनर, पोस्‍टर एवं लेखन कार्य हटाने की कार्यवाही टीम द्वारा प्रारंभ कर दी गयी है।

इसी क्रम में गुना शहरी क्षेत्र में तहसीलदार नगरीय जीएस बैरवा, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी गुना तेज सिंह यादव द्वारा संपत्ति विरूपण के संबंध में कार्यवाही जारी है। इसी प्रकार तहसीलदार चांचौड़ा, बमोरी एवं राधौगढ़ द्वारा भी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के मार्गदर्शन में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही की जा रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User