लुधियाना और मोगा में गणतंत्र दिवस समारोह, मंत्रियों ने फहराया तिरंगा
लुधियाना/मोगा (पंजाब) (आरएनआई) पंजाब में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विभिन्न जिलों में आयोजित जिला स्तरीय समारोहों में राज्य सरकार के मंत्रियों ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।
लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के एथलेटिक स्पोर्ट्स ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा फहराया और पंजाब पुलिस के जवानों की सलामी ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और खिली धूप के बीच देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों का आनंद लिया गया।
इसी तरह मोगा में भी गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म निभाई। समारोह में डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी अजय गांधी, जिले के विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
वहीं बठिंडा में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
इन समारोहों के माध्यम से पूरे पंजाब में संविधान के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकास की झलक एक साथ देखने को मिली।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



